देश में कोरोना दैनिक मामलों में हो रहा उतार-चढ़ाव, कुछ राज्यों में रफ्तार तेज, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 81,475,053 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,798,050 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 254254 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9883461 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 148994 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 10,266,674 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- दुनियाभर में 7 लाख से ज्यादा कोरोना केस आए, देखें भारत के साथ टॉप 10 देशों का हाल

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 20,035 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 256 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 23,181 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.08 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 2.47 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है। 01 जनवरी को 10,62,420 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 17,31,11,694 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है। कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका, भारत और ब्राजील में देखने को मिला है। बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है। इसके बाद मैक्सिको, ब्राजील, ब्रिटेन, जर्मनी, रूस, इटली, पोलांड, साउथ अफ्रीका, कोलंबिया, फ्रांस, भारत में मौत के सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

3262

871916

7108

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

57

4826

62

अरुणाचल प्रदेश

99

16564

56

असम

3256

211910

1045

बिहार

4870

245476

1397

चंडीगढ़

386

19045

317

छत्तीसगढ़

11435

264769

3371

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

11

3365

2

दिल्ली

5511

609322

10536

गोवा

939

49388

739

गुजरात 

9939

230893

4306

हरियाणा

3567

255853

2905

हिमाचल प्रदेश 

2615

51728

934

जम्मू एंड कश्मीर 

3009

116079

1883

झारखंड

1659

112424

1030

कर्नाटक

11290

896116

12090

केरल

65381

692480

3072

लद्दाख

195

9144

127

मध्य प्रदेश 

9354

228831

3606

महाराष्ट्र 

54045

1828546

49521

मणिपुर

1155

26678

355

मेघालय

149

13139

139

मिजोरम

110

4098

8

नागालैंड

202

11646

79

ओडिशा

2316

325432

1873

पुडुचेरी

384

37115

633

पंजाब

3865

157496

5341

राजस्थान

9560

295987

2696

सिक्किम

529

5233

127

तमिलनाडु

8501

797391

12122

तेलांगना

5815

279456

1544

त्रिपुरा

104

32779

385

उत्तराखंड

4719

84692

1509

उत्तर प्रदेश 

14260

563278

8364

वेस्ट बंगाल

11985

530366

9712

भारत में कुल मामले

254254

9883461

148994


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।